Tuesday, July 14, 2015

उत्तम प्रदेश

समाचार उत्तम प्रदेश से यह आया है,
किसी प्रशासनिक अधिकारी ने आज,
शासन को  अधिकारो हेतु जगाया है!!समाचार उत्तम प्रदेश
है इतिहास साक्छी इस क्रन्दन का-
सत्ता हेतु संघर्ष युगो से होता आया है!!समाचार उत्तम प्रदेश
पर अब उल्टी गंगा यहाँ बह चली,
शासक-शासक को सत्ता ने भरमाया है!!समाचार उत्तम प्रदेश
कानून-नियम सब सत्ता की बाँदी हैं,
सब झन्डा-ड्न्डा की ही  तो माया है!!समाचार उत्तम प्रदेश
सत्ता आगे पत्र-पत्रिका,पत्रकार बौने है,
नौकरी -मुआवजा पुरुस्कार पाया है!!समाचार उत्तम प्रदेश
जो इनसे टकराया है-निलम्बन,जाँच,
और कारागार के घेरे मे  आया है!!समाचार उत्तम प्रदेश
बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुज, सिकन्दरा आगरा२८२००७

No comments: