आ गया दिल जब,
फ़िर रुसवाई से क्या मतलब?
जब साथ हो तुम्हारा,
फ़िर तन्हाई से क्या मतलब?
जब सब तरफ़ हो ज़लज़ला,
फ़िर निराई से क्या मतलब?
तिल मे तेल ही न हो,
फ़िर पिराई से क्या मतलब?
दिल ही न जब मिलें,
फ़िर सगाई से क्या मतलब?
सनम को जो माना खुदा,
फ़िर खुदाई से क्या मतलब ?


No comments:
Post a Comment